ग्रेजुएशन डे में छात्रों की प्रस्तुति ने बांधा समां
बलरामपुर, मार्च 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। सेंट जेवियर्स डिजनी वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को ग्रेजुएशन डे समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति निर्देशक सुजाता आनंद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद में भी बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय निदेशक इशिता सुयश आनंद ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। वहीं प्रिंसिपल मोहम्मद आसिम रूमी ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.