जौनपुर, मार्च 29 -- जौनपुर, संवाददाता। हमाम दरवाजा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में शनिवार को आयोजित ग्रेजुएशन डे समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद अपनाने का संदेश दिया। कहा कि नशा जीवन और भविष्य दोनों को बर्बाद करता है। जबकि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम होने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। अध्यक्षता डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में सनबीम वाराणसी की चेयरपर्सन पूजा मधोक मौजूद थीं।कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। विशिष्ट अतिथि पूजा मधोक ने शिक्षा के साथ संस्कार, अनुश...