ग्रेजुएशन के बाद पहले ही प्रयास में बनीं अफसर, अब BPSC में पहली रैंक; बेहद दिलचस्प है यूपी की श्रद्धा पांडेय की कहानी
प्रतापगढ़, जून 21 -- BPSC Topper Success Story: कहते हैं कि प्रतिभा किसी भूगोल या सीमाओं की मोहताज नहीं होती और जब इरादे फौलादी हों, तो कामयाबी आपके कदम चूमती है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा जारी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के फाइनल रिजल्ट ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के एक बेहद साधारण परिवार से आने वाली श्रद्धा पांडेय ने बिहार की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक बीपीएससी में न केवल सफलता हासिल की है, बल्कि पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। श्रद्धा पांडेय, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं, अब बिहार में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं देंगी। उनकी इस ऐतिहासिक कामयाबी से जहां प्रतापगढ़ से लेकर पटना तक खुशी की लहर है।पहले ही प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.