झांसी, मार्च 9 -- नबाबाद थाना क्षेत्र में पिछले दिनों ग्रेजुएशन के छात्र के हुए अपहरण के मामले से पुलिस ने परदा उठाया है। पैरामेडिकल रोड से बीती देर रात मुठभेड़ में चार शातिर अपहरणकर्ताओं को धर-दबोचा। जबकि एक फरार हो गया। आरोपियों में दो किशोर भी बताए जा रहे हैं। इनके पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। अपहृत छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बीती 8 मार्च को अभय कुशवाहा उर्फ गुल्लू ने पुलिस को सूचना दी थी कि 7 मार्च की रात करीब 10:35 बजे वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। तभी बिना नंबर की कार में सवार कुछ बदमाश आए और फायरिंग करते हुए राज पाठक को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात नबाबाद थाना प्रभारी रिव...