नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में शुमार दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में काम करने का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। डीयू प्रशासन ने नॉन-टीचिंग स्टाफ श्रेणी के तहत असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के कुल 126 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर 9 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।पदों की डिटेल्स दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा कुल 126 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। असिस्टेंट : 80 पद सीनियर असिस्टेंट : 46 पदपात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा असिस्टेंट पद हेतु: अभ्यर्...