जमशेदपुर, मार्च 1 -- ग्रेजुएट कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को रंगों का उत्सव होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और छात्राओं को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी से शुरू होने वाला यह उल्लास होली के साथ अपने चरम पर पहुंचता है। लगभग 40 दिन के इस उत्सव का उद्देश्य लोगों के भीतर नई ऊर्जा भरना और आपसी द्वेष को भुलाकर एकता के सूत्र में बंधना है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की और छात्राओं को हुड़दंग से दूर रहने की सलाह दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में बीएड विभाग की छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.