जमशेदपुर, फरवरी 28 -- ग्रेजुएट कॉलेज के भूगोल विभाग की सेमेस्टर 2 की छात्राओं ने अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम के तहत रांची स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान और संग्रहालय का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय समाज के ऐतिहासिक विकास से रूबरू कराना था। संस्थान के संग्रहालय में छात्राओं ने राज्य की विभिन्न जनजातियों, विशेषकर विलुप्तप्राय आदिम जनजातियों के जीवन दर्शन और उनकी विशिष्ट परंपराओं के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। संग्रहालय की दीर्घाओं में आदिकाल से लेकर वर्तमान समय तक के जनजातीय जीवन और उनके सामाजिक-आर्थिक योगदान को बेहद खूबसूरती और क्रमबद्ध तरीके से प्रदर्शित किया गया है। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के उन तमाम जनजातीय योद...