जहानाबाद, अप्रैल 10 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरवल के छात्रों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। कॉलेज द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सफल छात्रों में अलीजा इब्रार (गेट स्कोर - 484), अभिषेक राज(गेट स्कोर - 446), रोबिंद कुमार(गेट स्कोर - 396), अनुप कुमार(गेट स्कोर - 376), निशांत कुमार(गेट स्कोर - 346), प्रिंस कुमार(गेट स्कोर - 338), सचिन कुमार (गेट स्कोर - 327), अविनाश कुमार पुरषोत्तम(गेट स्कोर - 323), अमित कुमार (गेट स्कोर - 321) और विवेक राज (गेट स्कोर - 247) शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रणव कुमार ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि...