ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के 181 अभ्यर्थियों की सूची जारी
धनबाद, अप्रैल 30 -- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए चयनित 181 अभ्यर्थियों की सूची बुधवार को जारी कर दी है। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। विश्वविद्यालय और इसके अंगीभूत कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 6, 7 और 8 मई को भेलाटांड़ स्थित बीबीएमकेयू कैंपस में किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार 6 मई को आवेदन संख्या 1 से 60, 7 मई को 61 से 120 तथा 8 मई को 121 से 180 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा। यह प्रक्रिया प्रतिदिन दो सत्रों में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे और दोपहर 1 बजे से 3.30 बजे तक चलेगी। यह भी पढ़ें- बीएससी नर्सिंग परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले उपस्थित होना अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.