बरेली, अप्रैल 10 -- बरेली। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षकों की ग्रेच्युटी को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया है। सरकार के इस फैसले से शिक्षक प्रसन्न हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। बताया कि शिक्षकों के सेवा शर्तों में 62 वर्ष पर सेवा निवृत का नियम है। मगर कोई शिक्षक 60 वर्ष आयु पर सेवा निवृत अपनी मर्जी से होता है अथवा 60 वर्ष आयु तक उनके साथ अनहोनी हो जाती है, तब ग्रेच्युटी अनुमन्य है। जो अब पांच लाख बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने भी सरकार के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.