सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- पुपरी। राजबाग मोहल्ला में अपने घर में वायरिंग के लिए ईंट को ग्रेंडर मशीन से काटने के क्रम में युवक का हाथ कटकर गहरा जख्म हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए एसडीएच पुपरी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अपूर्व अग्रवाल ने जख्मी युवक को समुचित इलाज प्रदान करते हुए विशेष जांच के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से मतौना निवासी रवि कुमार सिंह अपने राजबाग स्थित भूखंड पर पक्का मकान निर्माण करा रहे है। मजदूर के नही पहुंचने पर रवि कुमार स्वयं से ईंट कटिंग का कार्य शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- किशोरी को लगा करंट, हालत गंभीर इस क्रम में बिजली करंट का झटका लगा और बेहोश होकर गिर पड़े। नीचे गिरने के साथ ग्रेनडर मशीन उसके बांह से लिपट गया। जिससे हाथ गम्भीर रूप से कट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...