सहरसा, जनवरी 31 -- कहरा, एक संवाददाता। ग्रुप लोन देने के नाम पर क्षेत्र की सौ से अधिक महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए थाना पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार बाहर से आए चार युवकों ने खुद को फाइनेंस का कर्मी बताते हुए बरियाही बाजार ब्रह्म स्थान के समीप दो कमरा किराए पर लिया। मकान मालिक वशिष्ट पौदार के अनुसार कर्मियों ने बताया था कि 1 फरवरी से नन बैंकिंग कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। एक माह का किराया 15 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से उदय कुमार के खाते से भुगतान भी किया गया। इसके बाद अमरजीत कुमार, अंकित कुमार सहित चारों युवक अलग-अलग नाम बताकर बरियाही, सफाबाद, नौलखा, हारी टोला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.