कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- कोखराज थाना परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी राजेश कुमार व विशिष्ट अतिथि एएसपी राजेश कुमार सिंह रहे। मिशन शक्ति प्रभारी महिला एसआई विंध्यवासिनी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का यह पैगाम, हर बेटी बने मजबूत और महान। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तीकरण, साइबर अपराध, नए कानून (बीएनएस/बीएनएसएस), गुड टच-बैड टच, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 के संबंध में जगरूक किया। साथ ही एंटीरोमियो स्क्वॉड के कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान थाना परिसर मे...