ग्रुप डी भर्ती में अब दस्तावेज जांच और मेडिकल की बारी
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रयागराज। रेलवे ग्रुप डी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण का इंतजार है। आरआरसी प्रयागराज के अनुसार 25 से 31 जुलाई 2026 के बीच डीएसए ग्राउंड में 3736 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा कराई गई। सफल अभ्यर्थियों का अब दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। प्रक्रिया अक्तूबर से नवंबर के बीच पूरी करने की तैयारी है। तारीख, स्थान और वर्गवार कटऑफ जल्द rrcpryj.org पर जारी होंगे। कुल 32438 पदों की भर्ती में प्रयागराज के हिस्से 2020 पद हैं। इनमें ट्रैक मैन के 821 पद शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.