प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने ग्रुप डी (अब लेवल-1) भर्ती परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा एक जनवरी से 16 जनवरी के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर आठ जनवरी से 10 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-चतुर्थ, असिस्टेंट (वर्कशॉप), असिस्टेंट (ब्रिज), असिस्टेंट (टीआरडी), असिस्टेंट (सिग्नल एंड टेलीकाम), प्वाइंट्समैन, हेल्पर और अटेंडेंट समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद रेलवे के इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ट्रैफिक विभागों से संबंधित हैं। आरआरसी के अनुसार, परीक्षा आठ और नौ जनवरी के अलावा दो, तीन, चार, पांच, छह, नौ और 10 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.