ग्रुप डी भर्ती परीक्षा : पहले दिन 44.8% अभ्यर्थी अनुपस्थित
प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप-डी (लेवल-1) भर्ती परीक्षा सोमवार से उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न शहरों में शुरू हो गई। पहले दिन कुल 29,535 अभ्यर्थियों में से 16,302 ने ही परीक्षा दी। इस तरह 13,233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए, यानी पहले दिन 44.8 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि उपस्थिति 55.2 प्रतिशत रही।उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि परीक्षा प्रयागराज, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा, देहरादून समेत एनसीआर के आठ शहरों में तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रयागराज में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पहली पाली में 2,718 अभ्यर्थियों में से 1,667, दूसरी पाली में 2,718 में से 1,716 और तीसरी पाली में 2,718 में से 1,672 अभ्यर्थी परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.