प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 25 से 28 जुलाई तक प्रयागराज जंक्शन के पास स्थित डीएसए मैदान में आयोजित होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे और डीएलडब्ल्यू के 2020 पदों के लिए प्रथम चरण में चयनित 3736 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। देशभर में इस भर्ती के माध्यम से 32,438 पद भरे जाने हैं।शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी 18 जुलाई से रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-काल लेटर और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-चार, प्वाइंट्समैन-बी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट सिग्नल एवं दूरसंचार, असिस्टेंट लोको शेड और असिस्टेंट वर्कशॉप सह...