सुल्तानपुर, नवम्बर 27 -- सुलतानपुर,संवाददाता राणा प्रताप पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ग्रुप डिस्कशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती और डॉक्टर बीआर. आम्बेडकर के चित्रों पर पुष्पार्पण और पूजन से हुआ। डॉ. आलोक पाण्डेय ने कहा कि भारतीय संविधान भारत के नागरिकों को सारी व्यवस्थाएं देता है जो सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। ग्रुप डिस्कशन में प्रथम स्थान आस्था वर्मा और द्वितीय स्थान रिचा गुप्ता को मिला। संचालन बीए प्रथम वर्ष के छात्र दिव्यांशु ने किया। डॉ.अंजना सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। डॉ. मंजू ठाकुर ने बताया कि संविधान दिवस याद दिलाता है कि भारत के लोगों ने अनेक आहुतियां स्वाधीनता संग्राम में दी परिणाम स्वरूप संविधान सभा के रूप में भारत का संविधान आकार लेने लगा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.