मऊ, जुलाई 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में स्थित पब्लिक महिला शहर पीजी कॉलेज बरामदपुर में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान रविवार को वाराणसी 'बी' ग्रुप के ग्रुप कमांडर विकास कुमार पनजियार ने शिविर का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर एनसीसी कैडेटों ने शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर सलामी दी। ग्रुप कमांडर ने कैडेटों की ड्रिल, अनुशासन, परेड एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिविर, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैडेटों से संवाद करते हुए एनसीसी के उद्देश्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र सेवा और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन व स्वच्छता की सराहन...