देहरादून, मार्च 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) पीजी कॉलेज में मंगलवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) से सम्बद्ध कॉलेजों के शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रो. डी.के. त्यागी के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में ग्रुटा और 'फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर एसोसिएशन' (फुकटा) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।ग्रुटा कार्यकारिणी में डॉ. राकेश पाठक को अध्यक्ष और डॉ. दीपक भट्ट को महासचिव चुना गया। प्रो. संजय पड़लिया व प्रो. मनोज जादौन उपाध्यक्ष, जबकि डॉ. पुनीत सैनी व डॉ. संदीप पोसवाल संयुक्त सचिव बने। डॉ. अनुराधा वर्मा व डॉ. पारुल दीक्षित को फुकटा प्रतिनिधि चुना गया। जबकि फुकटा कार्यकारिणी में प्रो. यू.एस. राणा को अध्यक्ष और प्रो. हर्षवर्धन पंत को महासचिव क...