ग्रीस के चिड़ियाघर में लुप्तप्राय सुमात्रन बाघ के बच्चों का हुआ जन्म
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- एथेंस के पास एक चिड़ियाघर में सुमात्रन बाघ के तीन बच्चों का जन्म हुआ है। ये बच्चे दुनिया की सबसे ज्यादा लुप्तप्राय बाघ प्रजातियों में से हैं। ऐसे में जंगल से तेजी से गायब हो रहे इस शिकारी पशु के संरक्षण के साथ इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद जगी है। एथेंस के इस चिड़ियाघर में मंगलवार को सुमात्रा के बाघ के दो महीने के इन तीन बच्चों को पहचान के लिए माइक्रोचिप लगाई गई है। साथ ही उनको पहले टीके भी लगाए गए।
400 से भी कम बची संख्या सुमात्रा के बाघ को संयुक्त राष्ट्र और संरक्षण समूहों ने 'गंभीर रूप से खतरे में' की श्रेणी में रखा है। ये सिर्फ इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पाए जाते हैं। जंगल में इनकी संख्या 400 से भी कम बची है। माना जा रहा है कि इसकी मुख्य वजह तेजी से जंगलों की कटाई किया जाना है।
संरक्षण का प्रयास एटिका जूलॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.