बांका, अप्रैल 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्रीe सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ख़ासकर दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है, वहीं बाजारों में भी अपेक्षाकृत सन्नाटा नजर आ रहा है। इधर मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिलेभर में करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। साथ ही आर्द्रता का स्तर घटकर 28 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो शरीर में मौजूद नमी को तेजी से कम कर रहा है। अब मौसम के इस बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिले के अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.