फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ग्रीष्म अवकाश की घोषणा कर दी है। ग्रीष्म अवकाश 25 मई यानि सोमवार से शुरू होंगे। वहीं 30 जून तक रहेंगे। एक जुलाई से यथावत तरीके से स्कूल खुलेंगे। इसे लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।बता दें कि इन दिनों तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है और मौसम विभाग ने 26 मई तक भीषण लू चलने की संभावना है। इस लू में बच्चों के स्कूल जाने आने से बीमार होने का खतरा है। इसके अलावा अभिभावक भी काफी दिनों ने मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों में 23 मई तक अवकाश घोषित इसे देखते हुए बुधवार शाम को अवकाश की घोषणा कर दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि इस संबंध में निर्देश प्राप्त हो गए हैं। यह भी पढ़ें- हीट वेव को देखते हुए...