फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने से जल्द ही राहत मिलने वाली है। ग्रीष्म अवकाश के बाद जिले के करीब 40 सरकारी स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है और जल्द ही स्कूलों में डेस्क की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। ड्यूल डेस्क आने से न केवल विद्यार्थियों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल और अनुशासन भी मजबूत होगा। इसके अलावा फर्श पर बैठकर पढ़ाई एवं लिखने से कमर संबंधी समस्या भी होने लगती है। बता दें कि जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे उन्हें सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.