ग्रीष्मावकाश में स्कूली बच्चों को मिलेगा गृह कार्य, एचएम को निर्देश
खगडि़या, मई 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के स्कूलों में पहली जून से ग्रीष्मावकाश होगा। इधर ग्रीष्मावकाश में बच्चों को गृह कार्य देने का निर्देश डीईओ ने सभी स्कूलों के हेडमास्टरों को दिया है। डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने सभी प्राइमरी, मिडिल, माध्यमिक व प्लस टू के प्रधानों से कहा कि पहली जून से ग्रीष्मावकाश स्कूल में होना है। ऐसे में बच्चों का पठन-पाठन स्थगित रहेगा। जिसको देखते हुए बच्चों को ग्रीष्मावकाश का उपयोग कर सकेंगे इसके लिए पठन-पाठन से संबंधित गृह कार्य देना है। सभी वर्ग शिक्षकों का दायित्व होगा कि वे बच्चों को विषयवार गृह कार्य अचूक रूप से देंगे। जिसमें पठन-पाठन से संबंधित सहित विषय का ज्ञान, खेल गतिविधि से सीखने, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, प्रोजेक्ट वर्क आदि शामिल करेंगे। यह भी पढ़ें- जमुई: शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यालय प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.