ग्रीष्मावकाश में भी जारी रहेगा बच्चों का आयरन सेवन अभियान
मधुबनी, मई 31 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राज्य सरकार ने ग्रीष्मावकाश के दौरान भी स्कूली बच्चों में आयरन फोलिक एसिड गोली सेवन की निरंतरता बनाए रखने का निर्देश दिया है। मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय, बिहार द्वारा जारी आदेश के आलोक में जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के एचएम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीपीओ एमडीएम मणि भूषण ने इस संबंध में सभी प्रारंभिक विद्यालयों को निर्देश दिया है। निदेशक मध्याह्न भोजन योजना विनायक मिश्र द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य में पहली जून से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बच्चों को नियमित रूप से मिलने वाली आयरन फोलिक एसिड गोली का सेवन बाधित न हो, इसके लिए विद्यालय बंद होने से पहले ही आवश्यक मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जाएगी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.