ग्रीष्मावकाश में कटौती पर भड़के महाविद्यालय शिक्षक, आंदोलन की चेतावनी
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से 25 दिनों के ग्रीष्म अवकाश की घोषणा होते ही शुक्रवार को एमएलके पीजी कॉलेज के शिक्षक-संघ की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के अधिकांश शिक्षक उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के निर्णय को शिक्षक विरोधी बताते हुए कड़ा विरोध जताया। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं शनिवार को प्रातः 11 बजे अपने-अपने प्राचार्य कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र गिरि ने की। उन्होंने कहा कि न्यूनतम 45 दिनों के ग्रीष्मावकाश की मांग पूरी न होने तक शिक्षक कल से सांकेतिक हड़ताल और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.