पूर्णिया, जून 23 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मंझेली हाट में सोमवार को शिक्षा विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार पांच दिवसीय स्वागत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों का तिलक, पुष्पगुच्छ, माला एवं हाथ मिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के मुख्य द्वार को तोरण द्वार के रूप में आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चेतना सत्र में प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर ने स्वागत भाषण में बच्चों को नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ पढ़ाई में जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रीष्मावकाश के अनुभवों को कहानी एवं कविता के माध्यम से साझा करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- फूलों की बारिश, तिलक और आरती से बच्चों का हुआ भव्य स्वागत विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। विद्यालय पर...