बेगुसराय, जून 22 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार से प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालय प्रातःकालीन पाली में खुले। नौवीं से 12वीं वर्ग तक के बच्चों के स्कूल आने से विद्यालयों की रौनक लौटी। ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन बच्चों के विद्यालय आने पर शिक्षकों के द्वारा उनका उत्साहवर्धन करते हुए चंदन लगाकर व फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा बच्चों का स्वागत किये जाने से विद्यालयों में उत्सवी माहौल दिख रहा था। वहीं दूसरी ओर प्रारंभिक स्तर के विद्यालय तो खुले और शिक्षक भी स्कूल आए। लेकिन अत्याधिक गर्मी के कारण प्रशासन द्वारा पठन-पाठन कार्य स्थगित किए जाने का आदेश के कारण प्रथम से अष्टम वर्ग तक के बच्चे स्कूल नहीं आए। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयो...