ग्रीष्मावकाश के बाद आज से खुलेंगे स्कूल
मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी । ग्रीष्मावकाश के बाद 22 जून सोमवार से जिले के सभी सरकारी स्कूल खुल जायेंगे। डीईओ राजन कुमार गिरि ने बताया कि 30 जून तक सभी स्कूल मॉर्निग में पूर्व निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित होंगे। इधर, स्कूल खुलने पर स्वागत सप्ताह का आयोजन होगा। जिसमें सप्ताह के सोमवार से शनिवार तक अलग थीम निर्धारित किया गया है जिस आधार पर सप्ताह के हर दिन शिक्षक वर्ग कक्ष में अपने बच्चों का अभिनंदन करेंगे। इधर, अधिकांश निजी स्कूल भी सोमवार से खुल जायेंगे। यह भी पढ़ें- मुस्कान और सम्मान के साथ होगा बच्चों का स्वागत यह भी पढ़ें- आज से खुल जाएंगे स्कूल, 30 तक 6.30 बजे से चलेंगी कक्षाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.