छपरा, अप्रैल 2 -- छपरा, हमारे संवाददाता l रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी वाया देवरिया सदर, सीवान, छपरा) ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नारंगी से 2 अप्रैल से 28 मई तक प्रत्येक गुरुवार और गोरखपुर से 3 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल 9 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 05633 नारंगी-गोरखपुर विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को नारंगी से 13:20 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया , छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए अगले दिन 13:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 16:55 बजे चलकर देवरिया सदर, सीवान, छपरा होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.