चम्पावत, मार्च 17 -- डीएम मनीष कुमार ने आगामी ग्रीष्मकाल को लेकर सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में डीएम ने लू और फायर सीजन से निपटने के लिए सभी प्रबंध करने को कहा। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लू से बचाव को दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता और कार्यरत श्रमिकों के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने को कहा। वन विभाग को वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखने को कहा। खेल विभाग को ग्रीष्मकालीन खेल शिविरों में पेयजल, छाया और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को पर्याप्त जल आपूर्ति बनाए रखने, टैंकरों की व्यवस्था और खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने को कहा। यूपीसीएल को निर्बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.