ग्रीष्मकाल अवकाश के बाद खुलें स्कूल
हापुड़, जून 25 -- क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते कई दिनों तक बंद रहने के बाद गुरुवार को परिषदीय विद्यालय फिर से खुल गए। स्कूलों के गेट खुलते ही बच्चों की आवाजाही शुरू हो गई और कक्षाओं में विद्यार्थियों की मौजूदगी से स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विद्यालयों को 24 जून तक बंद रखने का फैसला किया था। छुट्टियां खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। कई बच्चे निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय पहुंच गए। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकाल अवकाश के बाद खुलें स्कूल छात्रों ने बताया कि छुट्टियों में आराम तो मिला, लेकिन स्कूल, पढ़ाई और दोस्तों की कमी महसूस हो रही थी। स्कूल पहुंचकर दोस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.