अंबेडकर नगर, मई 27 -- अम्बेडकरनगर। टांडा एनटीपीसी परिसर स्थित डालिम्स स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जयदेव परिदा ने किया। विद्यार्थियों ने नृत्य संगीत, योग, चित्रकला, हस्तलिपि, साहित्यिक गतिविधियों एवं विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डीसीसी विनय वर्मा, सीएमओ मनीषा पांडेय, रजनीश कुमार खेतान, अनुराग सिन्हा व अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुमित ओझा ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक , सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास को सुदृढ़ करना है। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...