गंगापार, मई 25 -- स्थानीय मेजा तहसील के सोरांव पातीं गांव के क्षेत्रीय वॉलीबाल स्टेडियम में फ्रेंड्स क्लब मेजा के सहयोग से डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), प्रयागराज के तत्वावधान में नि:शुल्क 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अधिवक्ता उच्च न्यायालय जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात फीता काटकर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता आनंद चौबे उपस्थित रहे। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष केबीएल श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का बैच लगाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में 16 वर्ष से कम आयु के बालकों को एनआईएस कोच / प्रशिक्षकों द्वारा सुबह-शाम प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एसोसिएशन के महा...