ग्रीष्मकालीन वुशु प्रशिक्षण शिविर शुरू
रांची, जून 1 -- रांची। बिरसा मुंडा स्टेडियम स्थित वुशु हॉल में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वुशु प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ। झारखंड सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहु ने कैंप का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दुबे, वुशु कोच दीपक गोप सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.