बेगुसराय, जून 6 -- बीहट, निज संवाददाता। आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के बैनर तले असुरारी मध्य विद्यालय में 13 दिवसीय शंभू साह स्मृति ग्रीष्मकालीन रंग उमंग कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन जिला कला संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार सहनी, बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, वार्ड पार्षद अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव ने बताया कि कार्यशाला में आसपास के विभिन्न गांवों के कुल 65 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. कुंदन कुमार ने बताया कि रंगमंच के बहाने आकाशगंगा विगत 18 वर्षो से बेहतर करियर बनाने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन रंग उमंग कार्यशाला शुरू 17 जू...