रुद्रपुर, मार्च 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में जिलेभर से आए किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रीष्मकालीन धान की फसल पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी के नेतृत्व में किसानों ने एडीएम कौस्तुभ मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्व में कई बार वार्ता कर आश्वासन दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि वर्ग 1ख और वर्ग 4 समेत सभी श्रेणी की वह भूमि, जिस पर किसान वर्षों से काबिज होकर खेती कर रहे हैं, उसे वर्ष 2000 के सर्किल रेट पर नियमित किया जाए। साथ ही विकासखंड गदरपुर के डलपुरा क्षेत्र में गूलरभोज बांध निर्माण ...