रुद्रपुर, जनवरी 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ग्रीष्मकालीन धान की खेती को हतोत्साहित कर मक्का उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा 30 जनवरी को एक कृषक गोष्ठी का आयोजन होगा। यह गोष्ठी पंचायत घर, गुरुग्राम, शक्ति फार्म, विकासखंड सितारगंज में आयोजित होगी। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव ने बताया कि गोष्ठी में कृषि विभाग के विशेषज्ञ एवं विभागीय अधिकारी किसानों को मक्का उत्पादन की उन्नत तकनीकों, लागत कम करने के उपायों तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। साथ ही ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में मक्का की खेती के आर्थिक एवं संसाधनगत लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...