ग्रीष्मकालीन जिम्नास्टिक व स्केटिंग शिविर का समापन
आगरा, जून 24 -- सेंट एंड्रयूज प्रीमियर स्कूल में फ्लिप एंड फ्लाइ जिम्नास्टिक एंड स्केटिंग अकादमी द्वारा लगाए गए 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू, डॉ. रेनू महेंद्रू व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा थे। शिविर निदेशक आरिफ ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसमें बच्चों को जिम्नास्टिक, स्केटिंग, ताइक्वांडो, रस्साकसी, शतरंज, कैरम खेलों का प्रशिक्षण दिया गया। अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बच्चों को स्कूल के एमडी डॉ. गिरधर शर्मा, शिवांजल शर्मा, प्रधानाचार्य गुंजन पुंडीर, सुकृति माथुर, मनोज कुमार शर्मा ने बच्चों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.