हजारीबाग, अप्रैल 8 -- बरही, प्रतिनिधि। ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने के लिए बरही प्रखंड कार्यालय सभागार में नीर चौपाल का आयोजन किया गया है। बीडीओ जयपाल महतो ने बताया कि ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने के लिए नीर चौपाल में कार्ययोजना बनाया जाएगा। चौपाल में आम नागरिकों के साथ साथ जिला परिषद के उपाध्यक्ष, प्रमुख, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। गांव पंचायत जहां पीने के पानी की समस्या है वहां के पंचायत प्रतिनिधि समस्या बताएंगे। समस्या जानने के बाद पेयजल संकट दूर करने के लिए कार्ययोजना बनाया जाएगा और समय सीमा के अंदर समस्या दूर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...