नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रेमेडियल कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए होंगी। इसका उद्देश्य अवधारणाओं को सुदृढ़ करना है। साथ ही, छात्रों के सीखने के समग्र परिणामों में सुधार लाना है। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कक्षाएं सोमवार से 23 मई तक आयोजित की जाएंगी। इसमें तीन कक्षाएं होंगी, जोकि प्रत्येक एक-एक घंटे की होगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि 9वीं और 10वीं के लिए विज्ञान और गणित विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं, 12वीं के लिए विषय स्कूल प्रमुख द्वारा छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुसार निर्धारित किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली: सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का एलान, किन छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.