एटा, मई 11 -- 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वेक्सीन लगाने का अभियान चल रहा है। सोमवार के अभियान के तहत जनपद में 34 किशोरियों को वेक्सीन लगायी गई है। निधौलीकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सर्वाधिक 15 किशोरियों को वेक्सीन लगाई गई। निधौलीकलां सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुज कुमार ने बताया कि जिले में 7 अप्रैल से 6 जुलाई तक ग्रीवा कैंसर से किशोरियों के बचाव को अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जनपद के लोगों से कहा कि अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए यह वेक्सीन जरूर लगवाएं। वर्तमान में सरकार की ओर से यह मंहगी वेक्सीन वेक्सीन निशुल्क लगवायी जा रही है। यह सिंगल डोज वेक्सीन है.

मेडिकल कालेज में अभी तक किसी किशोरी को नहीं लगी वेक्सीन मेडिकल कालेज में अभियान की शुरूआत होने से अभी त...