अलीगढ़, मई 12 -- खबर का असर.. अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सूतमिल से बोनेर तक ग्रीन कॉरिडोर योजना के तहत ऑटो और ई-रिक्शा को हटाना था। बीते 15 अप्रैल से कार्रवाई शुरु होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। 16 अप्रैल को हिन्दुस्तान से बोले अलीगढ़ अभियान के तहत इस मामले को उठाया। ग्रीन कॉरिडोर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट में कन्फ्यूजन शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसी के बाद पुलिस ने मंगलवार को जीटी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्रवाई की।

जीटी रोड पर कार्रवाई जीटी रोड पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरु दी है। एक दिन पहले सोमवार को चौराहों पर अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी गई। इसके बाद मंगलवार से इन वाहनों को वापस करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान तिराहे-चौराहों पर वाहनों का दबाव बेहद कम हो गया। सूतमिल चौराहे से बोनेर कट ग्रीन कॉरिडोर योजना के तहत सिर्फ इलेक्...