ग्रीन हाउस के छात्र-छात्राओं ने फुटबॉल प्रतियोगिता में मारी बाजी
बगहा, मई 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर के संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष शर्मा एवं फिजियोथेरपिस्ट सोनाली कौर उपस्थित रहीं।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गर्ल्स कैटेगरी में ग्रीन हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ग्रीन हाउस ने 1-0 से जीत दर्ज की। ग्रीन हाउस की ओर से एकमात्र निर्णायक गोल धानी सिंह ने किया।जूनियर बॉयज वर्ग में ग्रीन हाउस और रेड हाउस के बीच मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और स्कोर 0-0 रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें ग्रीन हाउस ने 3-1 से जीत हासिल की।सीनियर बॉयज वर्ग में रेड हाउस और ग्रीन हाउस आमने-सामने थे। रेड हाउस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.