लखनऊ, फरवरी 26 -- - उद्योग, पर्यटन व व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को लेकर एमओयू लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को यामानाशी स्थित अत्याधुनिक हाइड्रोजन ऊर्जा संयंत्र का भ्रमण कर वहां संचालित पावर-टू-गैस प्रणाली को करीब से देखा। यह प्रणाली सौर और पवन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पन्न बिजली को हाइड्रोजन में परिवर्तित करती है। इस हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन, ऊर्जा भंडारण और स्वच्छ परिवहन के लिए किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की ऊर्जा का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। यह स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास की दिशा में एक प्रभावी माडल है। मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों से गैस प्रणाली की विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.