वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2024 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू), वाराणसी और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर में संयुक्त रूप से ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह अनुमोदन उत्तर प्रदेश नव एवं अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन से संबंधित अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास, क्षमता निर्माण और औद्योगिक अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है। महत्वाकांक्षी पहल का प्रमुख लक्ष्य रेलवे मंत्रालय के सहयोग से वाराणसी और गोरखपुर के बीच हाइड्रोजन-ईंधन से संचालित ट्रेन का संचालन करना है। इस परियोजना के माध्यम से हाइड्रोजन के भंडारण, परिवहन, संचालन दक्षता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.