ग्रीन सोल्जर्स के लिए स्वास्थ्य शिविर कक हुआ आयोजन
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में तैनात वन्यजीव रक्षकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंगलवार को दुधवा पर्यटन परिसर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उपनिदेशक जगदीश आर की पहल और मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए पार्क के अधिकारी व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पलिया के अधीक्षक डॉ भरत सिंह के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में दुधवा प्रभाग की सभी 10 रेंजों, तीनों उपवन प्रभागों और मुख्यालय स्टाफ के कार्मिकों ने हिस्सा लिया। शिविर में पहुंचे चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने सामान्य जांच के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान के लिए एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, मधुमेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.