फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद टीटी जॉन अथॉरिटी ने भी उद्योगों के विकास को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। अथॉरिटी अध्यक्ष, कमिश्नर आगरा ने फिरोजाबाद शहर की एक कांच इकाई को की शिफ्टिंग को लेकर सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। दूसरी ओर व्हाइट और ग्रीन कैटेगरी की 45 नई इकाइयों की स्थापना को लेकर सहमति जताते हुए उद्यमियों से डीपीआर मांगी है। कमिश्नर के इस सकारात्मक रुख से इन इकाइयों की स्थापना का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांच नगरी में क्षमता विस्तार करने के आरोप से घिरी 60 कांच इकाइयों के विरुद्ध चल रही याचिका को खारिज करते हुए प्रभावित उद्योगों को राहत दे दी थी। इसके बाद मंगलवार को मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में एवं सेन्ट्रल इम्पावर्ड कमेटी के सदस्य अंजन कुमार...