गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला उपायुक्त अजय कुमार ने सेक्टर-37डी स्थित एनबीसीसी ग्रीन व्यू सोसाइटी के चार टॉवर को तोड़ने की मंजूरी एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड को दे दी है। इस सोसाइटी के तीन टॉवर को पहले ही तोड़ा जा चुका है। एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने जिला उपायुक्त से ए, बी, सी और डी टॉवर को तोड़ने की मंजूरी मांगी थी। इसमें बताया था कि इन टावर को आईआईटी, दिल्ली और मुंबई के अलावा सीबीआरआई ने असुरक्षित घोषित कर दिया है। इन टावर को तोड़ने के बाद नए सिरे से सोसाइटी का निर्माण किया जाएगा। छह महीने पहले सौंपी गई रिपोर्ट में एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने बताया था कि इस सोसाइटी में 784 फ्लैट बनाए गए थे, जिसमें से सिर्फ 255 फ्लैट को बेचा गया था। इससे पहले ई, एफ और जी टॉवर को गिराया जा चुका है। बता दें कि साल 2021 में एनबीसीसी इंड...